प्रयागराज हिंसा: चंद्रशेखर की एंट्री के बाद भड़का बवाल, 5 घंटे तक तांडव, 55 गिरफ्तार - Bindass Boliyan

Cryptocurrency Prices

प्रयागराज हिंसा: चंद्रशेखर की एंट्री के बाद भड़का बवाल, 5 घंटे तक तांडव, 55 गिरफ्तार

प्रयागराज हिंसा: चंद्रशेखर की एंट्री के बाद भड़का बवाल, 5 घंटे तक तांडव, 55 गिरफ्तार
प्रयागराज | 


प्रयागराज में शनिवार को चंद्रशेखर आजाद की एंट्री के बाद हिंसा भड़क उठी। 5 घंटे तक चले बवाल में उपद्रवियों ने 3 कारों और 15 बाइकों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। करछना-कोहड़ार मार्ग को जाम कर दिया गया और पुलिस पर पथराव हुआ। इस दौरान भुंडा चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने मौके से 55 लड़कों को हिरासत में लिया है, जिनमें 7 नाबालिग भी शामिल हैं। अगले दिन यानी 30 जून को पुलिस ने इन उपद्रवियों के वीडियो जारी किए, जिनमें वे गाड़ियों में आग लगाते और फिर माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

चंद्रशेखर ने पल्ला झाड़ा, DCP ने भीम आर्मी से जोड़ा नाम

इस घटना के बाद सियासत भी गर्मा गई।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "जो लोग बवाल कर रहे थे, वे हमारे कार्यकर्ता नहीं थे। ये किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। प्रशासन से कहा है कि वीडियो देखकर दोषियों की पहचान की जाए।"
DCP विवेक चंद यादव ने इसके उलट बयान देते हुए कहा, "ज्यादातर उपद्रवी भीम आर्मी से जुड़े पाए गए हैं। जांच और पूछताछ में इस बात के सबूत मिले हैं।"
अब पुलिस वीडियो और फोटो के जरिए 550 और उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है। केस डायरी में बयान की वीडियोग्राफी भी शामिल की गई है।

दलित बहुल गांवों में गुस्सा, बोले- जिनके लिए उतरे वही मुकर गए

प्रयागराज के करछना, अरई, भुंडा, इसौटा, कैथी, कौआ, डीहा जैसे दलित बहुल गांवों में चंद्रशेखर के बयान को लेकर नाराजगी है। लोगों ने कहा, "हमारे बच्चे भीम आर्मी का झंडा लेकर सड़कों पर उतरे थे, अब उन्हीं को जेल भेजा जा रहा और नेता कह रहे हैं कि वे हमारे कार्यकर्ता नहीं हैं।"

क्या हुआ था 29 जून को? जानिए पूरी टाइमलाइन

सुबह 11:40 बजे: चंद्रशेखर प्रयागराज पहुंचे। लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देकर पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से ही रोक लिया और सर्किट हाउस भेज दिया।
दोपहर: समर्थकों ने करछना-कोहड़ार रोड पर विरोध शुरू कर दिया।
2 बजे के आसपास: भुंडा चौकी के पास जाम और फिर पथराव शुरू हुआ। पुलिस पर भी हमला हुआ।
शाम 5 बजे: तीन कंपनी PAC और पुलिस बल ने उपद्रवियों को खदेड़ा।
5:30 बजे: हालात काबू में आए।

Post a Comment